प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

गाजीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

गाजीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, खेत में मेड़ बांधते समय हुआ हादसा

गाजीपुर के भरवलिया गांव में खेत में काम कर रहे युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गाजीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत खेत में मेड़ बांधते समय हुआ हादसा

Youth Dies After Lightning Strike While Working in Field in Ghazipur |

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव में शनिवार दोपहर खेत की मेड़ बांधने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

खेत में काम कर रहे युवक पर गिरी बिजली

जानकारी के अनुसार, भरवलिया गांव निवासी श्री भगवान राजभर (30), पुत्र गुलाब राजभर, अपने खेत में मेड़ बांधने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के बीच आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा उन्हें तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मचा कोहराम

मृतक तीन भाइयों में मझले थे। उनकी पत्नी सोनी देवी, जो बिहार के जगधरा की रहने वाली हैं, पति की मौत की खबर सुनते ही बदहवास हो गईं। परिवार में उनका रो-रोकर बुरा हाल है। श्री भगवान अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। इस हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीण शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेज दी। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया गया है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।  

यह भी पढे़ं:   कोरबा राज ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कर्नाटक बॉर्डर से पुलिस ने दबोचा

Related to this topic: