प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सिरोही में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

सिरोही में युवक ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

सिरोही जिले के मंडार कस्बे में शुक्रवार को एक युवक द्वारा फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

सिरोही में युवक ने फंदे से लटककर दी जान जांच में जुटी पुलिस

Youth Dies by Suicide in Sirohi, Probe On |

राजस्थान: सिरोही जिले के मंडार कस्बे में शुक्रवार को एक युवक द्वारा फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

मृतक की पहचान राहुल सेन के रूप में हुई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मंडार निवासी राहुल सेन के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मंडार थाना पुलिस के गिरधारी सिंह पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंडार अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मंडार थाना पुलिस मामले की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे कस्बे में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: बांदा में 21 वर्षीय युवती लापता, मां ने 4 लोगों पर लगाया अपहरण का आरोप

Related to this topic: