प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अवैध शराब अड्डे पर युवक का शव

अवैध शराब के अड्डे पर मिला युवक का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका

बिहार के समस्तीपुर में कथित अवैध देसी शराब के अड्डे पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक की मौत जहरीली शराब पीने से होने की आशंका जताई है।

अवैध शराब के अड्डे पर मिला युवक का शव जहरीली शराब से मौत की आशंका

Youth Found Dead at Illegal Liquor Den, Suspected Poisoning |

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में कथित अवैध देसी शराब के अड्डे पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक की मौत जहरीली शराब पीने से होने की आशंका जताई है। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। बताया गया है कि घटना समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के रामकिशनपुर गांव के वार्ड नंबर-1 की है। यहां कैलू पासवान के पुत्र बेचन पासवान का शव कथित अवैध देसी शराब के अड्डे पर मिला। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस और एफएसएल की टीम ने की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष, अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर एसडीपीओ-01, एफएसएल और डीआईयू की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर विभिन्न पहलुओं की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

शराबबंदी के बावजूद अवैध कारोबार पर सवाल

इस घटना के बाद बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद कथित अवैध शराब के कारोबार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि प्रतिबंध के बावजूद ऐसे अड्डे कैसे संचालित हो रहे हैं और इन्हें रोकने के लिए जिम्मेदार विभाग क्या कदम उठा रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बेचन पासवान की मौत जहरीली शराब पीने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। वहीं, ग्रामीणों ने अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने और मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर ITBP ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, 73 परिवारों से मिले महानिदेशक

Related to this topic: