प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रेल हादसे में युवक की मौत

रुद्रपुर से लौट रहे युवक की मिलक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बरेली में एक 23 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कट गए, जिसकी इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।

रुद्रपुर से लौट रहे युवक की मिलक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत इलाज के दौरान तोड़ा दम

Youth from Bareilly Dies During Treatment After Being Hit by Train |

बरेली (उत्तर प्रदेश)। बरेली जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव मनकरा के रहने वाले युवक की रेल हादसे में इलाज के दौरान शनिवार को निजी अस्पताल में मौत हो गई। बीती रात वो रामपुर के मिलक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया था जिसको परिवार के लोग इलाज के लिए रात को ही बरेली के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां  उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

मिलक रेलवे स्टेशन पर रात करीब 10 बजे की घटना

मीरगंज थाना क्षेत्र के मनकरा गांव निवासी 23 वर्षीय युवक रुद्रपुर में गार्ड की नौकरी करता था। शुक्रवार रात वह रुद्रपुर से ट्रेन से अपने गांव लौट रहा था। बताया गया कि मिलक रेलवे स्टेशन पर रात करीब 10 बजे वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसके दोनों पैर कट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे बरेली के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। हालांकि, इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव लेकर गांव पहुंचे। घटना के बाद गांव में भी मातम का माहौल है। 

यह भी पढ़ेंः ओपनएआई के सीईओ सैम अल्टमैन ने दिए एआई कंपनियों के साथ सुरक्षा समझौते के संकेत, विकास गति धीमी करने पर हो सकती है चर्चा

Related to this topic: