प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रक ने कुचला युवक, मौके पर दर्दनाक मौत

पैदल चल रहे युवक को ट्रक ने कुचला, युवक का सिर और सड़क हुआ एक, पहचान मुश्किल

अशोकनगर में तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल युवक को कुचल दिया, सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, पहचान मुश्किल, मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पैदल चल रहे युवक को ट्रक ने कुचला युवक का सिर और सड़क हुआ एक पहचान मुश्किल

Public Outrage |

अशोकनगर।  मध्य प्रदेश के अशोकनगर में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पुरानी कृषि उपज मंडी क्षेत्र में एक बेकाबू ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक का सिर पूरी तरह से कुचल गया, जिससे उसकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

तेज थी ट्र की रफ्तार, कई वाहन से टकराया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। युवक को टक्कर मारने के बाद भी ट्रक नहीं रुका, बल्कि आगे बढ़ते हुए अन्य वाहनों से टकराता रहा। आखिरकार कुछ दूरी पर जाकर ट्रक रुका।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

घटना मंडी स्थित पानी की टंकी के पास बुधवार शाम को हुई। इस पूरे हादसे का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रक की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और वे इलाके में ट्रैफिक नियंत्रण व सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: रुपया गिरा, डॉलर के मुकाबले 95 पार

https://www.primenewsnetwork.in/india/rupee-falls-crosses-95-against-us-dollar/181188

Related to this topic: