प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बैतूल में युवक की हत्या, खोदरी गांव में हड़कंप

बैतूल में धारदार हथियार से युवक की हत्या, खोदरी गांव में वारदात से मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र के खोदरी गांव में बुधवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों द्वारा धारदार हथियार से किए गए हमले में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

बैतूल में धारदार हथियार से युवक की हत्या खोदरी गांव में वारदात से मचा हड़कंप

Youth Killed in Betul, Panic Grips Village |

बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र के खोदरी गांव में बुधवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों द्वारा धारदार हथियार से किए गए हमले में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

भगत-भूमका कराने खोदरी आया था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शेखर पाल, पिता दिनेश पाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पांगरा, थाना कोतवाली क्षेत्र के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शेखर पाल बुधवार रात भगत-भूमका कराने के लिए खोदरी गांव आया हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि युवक को संभलने का मौका नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

वारदात की सूचना मिलते ही झल्लार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झल्लार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और वारदात में शामिल व्यक्ति या व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

हमलावरों की पहचान का इंतजार

फिलहाल युवक पर हमला किस कारण और किन परिस्थितियों में किया गया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद खोदरी सहित आसपास के क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। पुलिस मामले के हर पहलू को खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें: मंदसौर साइबर ठगी गिरोह का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया, क्रिप्टो करेंसी से भेजी जा रही थी रकम

Related to this topic: