प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नशे के विवाद में हत्या, आरोपी फरार

डोंगरगढ़ में शराब विवाद ने लिया खूनी रूप, चाकू हमले में युवक की मौत

डोंगरगढ़ के कश्मीरी पारा इलाके में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

डोंगरगढ़ में शराब विवाद ने लिया खूनी रूप चाकू हमले में युवक की मौत

Youth Killed in Knife Attack After Drunken Dispute in Dongargarh, Accused Absconding |

डोंगरगढ़,(छतीसगढ़)। जिले में धर्मनगरी के नाम से प्रसिद्ध डोंगरगढ़ शहर में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है तो वही दूसरी ओर पुलिस लगातार प्रभावी कार्यवाही का दावा भी करती है बावजूद इसके शहर में लगातार घट रही घटनाएं मानो धरातल की कुछ और ही कहानी बया कर रही हो, कुछ ऐसी ही घटना कल देर रात डोंगरगढ़ शहर में हुई और एक बार फिर शहर की गली आम आदमी की खून से लाल हो गई।

नशे में हुए विवाद ने लिया खूनी रूप

शहर के कश्मीरी पारा इलाके में देर रात शराब के नशे में हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चाकू से हुए हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि आरोपी वारदात के बाद से फरार है। घटना पुलिस थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर हुई है, जिसने शहर की कानून-व्यवस्था और बढ़ती नशाखोरी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

गंभीर चोट लगने से धन्नू ठाकुर की मौके पर ही मौत

जानकारी के मुताबिक, कश्मीरी पारा इलाके में देर रात कुछ लोग शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। आरोप है, कि अभय ने धन्नू ठाकुर पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से धन्नू ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को रवाना किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद

स्थानीय लोगों का कहना है, कि शहर के कई इलाकों में देर रात तक खुलेआम शराबखोरी और नशाखोरी होती है, जिसकी शिकायतें पहले भी की जा चुकी हैं। इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पिछले कुछ समय में डोंगरगढ़ में नशे की हालत में मारपीट, चाकूबाजी और हिंसक घटनाओं के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर धर्मनगरी में बढ़ते नशे के कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली शराबखोरी पर कब तक प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। लेकिन इस वारदात ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या डोंगरगढ़ में बढ़ती नशाखोरी पर अब कोई ठोस और सख्त उठाएगी।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली पुलिस ने X को लिखा पत्र, संवैधानिक प्रमुखों पर कथित आपत्तिजनक सामग्री हटाने की मांग

Related to this topic: