प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या

देवबंद में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या, घर से बुलाकर खेत में उतारा मौत के घाट

सहारनपुर के देवबंद में पुरानी रंजिश के चलते शिवा नाम के युवक की घर से बुलाकर खेत में हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

देवबंद में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या घर से बुलाकर खेत में उतारा मौत के घाट

Youth Murdered in Deoband Over Old Enmity, Called from Home and Killed in Field |

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शिवा के रूप में हुई है, जिसे उसके परिचित युवक घर से अपने साथ ले गए थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश के लिए तीन पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ, दो अन्य फरार

थाना देवबंद की कचहरी चौकी पर जयप्रकाश ने सूचना दी कि उनका बेटा शिवा 26 जुलाई की रात करीब 10 बजे तीन परिचित युवकों और एक अन्य युवक के साथ घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी। तलाशी अभियान के दौरान 27 जुलाई की रात करीब 12 बजे टीचर्स कॉलोनी के पीछे स्थित खेत से शिवा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस वारदात में तीन लोग शामिल थे। इनमें से एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि दो अन्य फरार हैं।

पुरानी रंजिश के कारण आरोपियों ने ली जान

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक और आरोपियों के बीच पहले गहरी दोस्ती थी। बाद में किसी बात को लेकर विवाद और दुश्मनी हो गई थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद फिर से दोस्ती हो गई थी, लेकिन पुरानी रंजिश आरोपियों के मन में बनी रही। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने कथित रूप से शिवा को घर से बुलाया और टीचर्स कॉलोनी के पीछे खेत में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। 

फरार आरोपियों के लिए तीन विशेष टीमें गठित

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

यह भी पढ़ेंः   लखीसराय में 15 दिनों से बंद पड़ा स्कूल, रास्ता बंद होने से ठप हुई बच्चों की पढ़ाई

Related to this topic: