प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

समस्तीपुर में कर्ज के पैसे मांगने पर युवक की हत्या

समस्तीपुर में कर्ज के पैसे मांगने पर युवक की हत्या, धारदार हथियार से हमले का आरोप

बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में कर्ज के रुपये वापस मांगने को लेकर हुए विवाद में अजीत कुमार सहनी की हत्या का मामला सामने आया है।

समस्तीपुर में कर्ज के पैसे मांगने पर युवक की हत्या धारदार हथियार से हमले का आरोप

समस्तीपुर में कर्ज के पैसे मांगने पर युवक की हत्या |

समस्तीपुर: जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भागीरथपुर गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां कर्ज दिए हुए रुपये वापस मांगना एक युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गया। पैसे के विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में अजीत कुमार सहनी नामक युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया है। 

धारदार हथियार से हमला कर हत्या का आरोप

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अजीत कुमार सहनी ने कुछ समय पहले किसी को कर्ज के रूप में रुपये दिए थे। बताया जा रहा है कि जब अजीत ने अपने दिए हुए पैसे वापस मांगे, तो इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोप है कि एक महिला और उसके परिजनों ने मिलकर अजीत कुमार सहनी पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।​ इस ताबड़तोड़ हमले में अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ होकर गिर पड़े। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उनकी मौत हो गई थी।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी

वहीं, इस ​घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। इस ​घटना के बाद से भागीरथपुर गांव में तनाव का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीण दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं, इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि प्रारंभिक तौर पर मामला कर्ज के लेन-देन के विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं और इस घटना में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।  

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट को लगाई फटकार, काश्वी ने लव गिल से मांगी माफी
 

Related to this topic: