प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चालक पर केस दर्ज

मरवाही में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, घर से निकला था सब्जी मंडी

सब्जी मंडी जाने के लिए घर से निकले युवक की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौत हो गई।

मरवाही में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत घर से निकला था सब्जी मंडी

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत |

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़): जिले के मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहारी पेट्रोल पंप के आगे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम लोहारी निवासी मयंक कुमार केवट अपनी टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 31 C 2071) से सब्जी मंडी, मनेंद्रगढ़ जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान लोहारी पेट्रोल पंप के आगे ट्रक क्रमांक MP 65 GA 2270 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए युवक की बाइक को टक्कर मार दिया।

तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

हादसे में मयंक कुमार केवट के सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चला कर एक्सीडेंट करने पर ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

यह भी पढ़ेंः राजनांदगांव में आबकारी टीम का एक्शन, महाराष्ट्र निर्मित 10 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी को दबोचा

Related to this topic: