प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

छतरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या..

छतरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, पीड़ित का भाई बोला - जेल से छूटे आरोपी ने की फायरिंग

MP News : छतरपुर। यहां एक युवक संतोष पटेल को गोली मार दी गई। परिजन उसे घायल अवस्था में 18 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

छतरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या पीड़ित का भाई बोला - जेल से छूटे आरोपी ने की फायरिंग

छतरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या |

MP News : छतरपुर। यहां एक युवक संतोष पटेल को गोली मार दी गई। परिजन उसे घायल अवस्था में 18 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल गेट के बाहर धक्का-मुक्की किया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटा का है। 

मौत की पुष्टि होने के हाद पुलिस शव को मोर्चुरी में रखने की तैयारी करने लगी, उसी समय परिजन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद परिजान और पुलिस में झूमा-झपटी भी हुई। हालात बिगड़ते देख सीएसपी अरूण कुमार सोनी, सिविल लाइन थाना प्रभारी औऱ अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचे। छतरपुर एसपी अगम जैन से 10, 000 रुपये का इनाम घोषित किया। आरोपी  की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 8 टीमें बनाई गई है। इस बीच तीन संदेही पुलिस की हिरासत में हैं। 

इधर, रामदास पटेल, मृतक के छोटे भाई ने बताया कि यह विवाद उनके दादा द्वारा दी गई मंदिर के लिए जमीन को लेकर चल रह था। इसी जमीन को लेकर कई बार पहले भी तनाव की स्थिति बनी। करीब  एक महीने पहले आरोपियों ने इसके घर के सामने फायरिंग की थी औऱ जान से मारने की धमकी भी  दी थी औऱ फरार हो गये थे।

पुलिस ने पहले भी चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसमें तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। एक आरोपी फरार था। परिजन ने कहा घटना के दिन वही आरोपी जेल से रिहा होने के बाद बाहर आया था औऱ उसी ने सेतोष पटेल पर गोली चलाई थी। दोबारा भी उसके घर पर फायरिंग की घटना हुई। सभी दहशत में हैं। पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की।

उधर, एसपी जैन ने बताया कि राजनगर क्षेत्र में गोली मारकर हत्या की घटना हुई है। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई है। कुछ संदिग्ध को पकड़ा गया है। गांव मं अतिरिक्त पुसिस बल तैनात कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bus-fell-into-a-ditch-in-almora-killing-seven-passengers/103028
 

Related to this topic: