प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

खंडवा में शराब पार्टी के दौरान विवाद में...

खंडवा में शराब पार्टी के दौरान विवाद में युवक की हत्या, सुक्ता डैम के पास मिला शव

खंडवा। जिले के बोरगांव चौकी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ सुक्ता डैम के पास 37 वर्षीय युवक...

खंडवा में शराब पार्टी के दौरान विवाद में युवक की हत्या सुक्ता डैम के पास मिला शव

खंडवा में शराब पार्टी के दौरान विवाद में युवक की हत्या, सुक्ता डैम के पास मिला शव |

खंडवा। जिले के बोरगांव चौकी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ सुक्ता डैम के पास 37 वर्षीय युवक का रक्तरंजित शव बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, युवक की हत्या उसका सिर कुचलकर बेरहमी से की गई है। मृतक की शिनाख्त विशाल (37), पिता दशरथ डोंगरे के रूप में हुई है। वह ग्राम आरूद का निवासी था।

शराब पार्टी में हुई कहासुनी

पुलिस की प्रारंभिक जांच और घटनास्थल के हालातों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हुई थी। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने भारी वस्तु से विशाल का सिर कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

​पुलिस कर रही है कार्रवाई

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर उसके दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस संदिग्धों से कड़ी पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या की असली वजह और घटनाक्रम का स्पष्ट पता चल सके। क्षेत्र में इस घटना के बाद से ही सनसनी फैली हुई है और ग्रामीण न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का पूरा खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818

Related to this topic: