प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

देवास में 'युवा संगम' का आयोजन

देवास में 'युवा संगम' का आयोजन, 24 कंपनियों ने 224 युवाओं को किया शॉर्टलिस्ट

मध्य प्रदेश के देवास स्थित मल्हार स्मृति मंदिर में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 'युवा संगम' का आयोजन किया गया।

देवास में युवा संगम का आयोजन 24 कंपनियों ने 224 युवाओं को किया शॉर्टलिस्ट

देवास में 'युवा संगम' का आयोजन |

देवास: जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मल्हार स्मृति मंदिर, देवास में युवा संगम का आयोजन किया गया। आयोजन में जिलेभर से बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवा संगम में रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए कुल 395 आवेदकों ने पंजीयन कराया, जबकि विभिन्न क्षेत्रों की 24 कंपनियों ने भाग लेकर 224 आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया।

रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर

युवा संगम के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के साथ-साथ स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप से जुड़ी योजनाओं और संभावनाओं की जानकारी भी दी गई। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं से संवाद कर उनकी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता एवं अनुभव के आधार पर विभिन्न रोजगार अवसरों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की।

जॉब पोर्टल पर कराया गया पंजीयन

आयोजन में शामिल होने वाले युवाओं का जॉब पोर्टल पर पंजीयन भी कराया गया। पंजीयन प्रक्रिया के दौरान युवाओं को रोजगार से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसके बाद रोजगार कार्यालय के काउंसलरों द्वारा आवेदकों की कैरियर काउंसलिंग की गई और उनकी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप रोजगार एवं स्वरोजगार के विकल्पों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

केवल नौकरी के अवसरों तक सीमित जानकारी नहीं दी गई

युवा संगम में युवाओं को केवल नौकरी के अवसरों तक सीमित जानकारी नहीं दी गई, बल्कि उन्हें स्वयं का रोजगार शुरू करने तथा विभिन्न संस्थानों में अप्रेंटिसशिप के माध्यम से तकनीकी एवं व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के अवसरों से भी अवगत कराया गया। युवाओं को उपलब्ध योजनाओं, रोजगार के बदलते अवसरों और कौशल विकास के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

24 कंपनियों ने लिया हिस्सा

युवा संगम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत 24 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कंपनियों द्वारा युवाओं की योग्यता एवं आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया की गई। बड़ी संख्या में युवाओं के शॉर्टलिस्ट होने से आयोजन में शामिल अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला।

ये भी पढे़ं- भाजपा 'सेवा संकल्प अभियान' के रूप में मना रही पीएम मोदी का जन्मदिन
 

Related to this topic: