शहर कोतवाली क्षेत्र के खिन्नी तल्ला मोहल्ले में बुधवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहाँ नाले के समीप सो रहा एक 40 वर्षीय युवक अचानक असंतुलित होकर नाले में जा गिरा, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई.
रायबरेली {उत्तर प्रदेश} : शहर कोतवाली क्षेत्र के खिन्नी तल्ला मोहल्ले में बुधवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहाँ नाले के समीप सो रहा एक 40 वर्षीय युवक अचानक असंतुलित होकर नाले में जा गिरा, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
नाले के किनारे सो रहा था जीशान
जानकारी के मुताबिक, खिन्नी तल्ला मोहल्ला निवासी जीशान खान (40 वर्ष) बुधवार की रात नाले के किनारे सो रहा था. आशंका जताई जा रही है कि नींद में करवट लेने के दौरान वह गहरे नाले में गिर गया.
रात में मचा हड़कंप
देर रात हुई इस घटना की भनक लगते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नाले से बाहर निकाला.
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना के बाद जीशान को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
यह भी पढ़े: बहराइच में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, इनामी हिस्ट्रीशीटर असलम गिरफ्तार