प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वन विभाग ने रेस्क्यू कर सभी सांप जंगल में छोड़े

हरिद्वार में एक घर में पानी की टंकी में मिले 27 सांप

हरिद्वार: जिले के सराय गांव में एक घर के पानी की टंकी में दर्जनों सांप के बच्चे देख कर लोग दहशत में आ गए।

हरिद्वार में एक घर में पानी की टंकी में मिले 27 सांप

हरिद्वार: जिले के सराय गांव में एक घर के पानी की टंकी में दर्जनों सांप के बच्चे देख कर लोग दहशत में आ गए। सांप की खबर सुनकर गांव वाले भी इकट्ठा हो गए। लोगों ने जब टंकी में देखा तो सांपों के बच्चे रेंगते हुए दिखाई दिए। इतने सारे सांप एक साथ देखकर हर किसी के होश उड़ गए। 

पानी की समस्या होने पर हुआ खुलासा

घटना का खुलासा तब हुआ, जब नल से पानी की समस्या शुरू हुई। घर के सदस्य जब पानी की टंकी खोल कर कारण जानना चाहा, तो टंकी में सांप के दर्जनों बच्चे देख कर दंग रह गए। पानी की टंकी में दर्जनों सांप का नजारा इलाके में चर्चा का विषय बन गया। 

कड़ी मशक्कत के बाद सांप के 27 बच्चों को बाहर निकाला गया

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्नेक कैचर ने कड़ी मशक्कत से सांप के 27 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जाता है कि मादा सांप ने टैंक में अंडे दिए थे। उसके बच्चे वहीं रह रहे थे। गर्मी के दिनों में ये सांप ठंडी जगह की तलाश में घरों के आसपास आ जाते हैं। 

सांप के सभी बच्चे चेकर्ड कीलबैक प्रजाति के हैं- डीएफओ

डीएफओ स्वप्निल अनिरूद्ध के मुताबिक, रेस्क्यू किए गए सांप के सभी बच्चे चेकर्ड कीलबैक प्रजाति के हैं। सामान्य बोलचाल में इन्हें 'वाटर स्नेक' यानी पानी का सांप कहा जाता है। ये प्रजाति पूरी तरह बिना जहर वाली होती है। ये सांप आमतौर पर तालाबों, नहरों और जलाशयों के पास पाए जाते हैं। टंकी से मिले बच्चे करीब एक से डेढ़ सप्ताह के हैं। 

सांप के सभी बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा गया

वन विभाग ने रेस्क्यू करने के बाद सांप के सभी 27 बच्चों को उनके जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। सांपों के पकड़े जाने के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

Related to this topic: