Greater Noida Authority Scam: 13,000 करोड़ का घोटाला! | Land Allotment में 519 करोड़ का नुकसान
Greater Noida Authority Scam (ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी घोटाला) का खुलासा होते ही उत्तर प्रदेश की सियासत में हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अथॉरिटी में पैसों की बंदरबांट और लैंड अलॉटमेंट स्कैम (Land Allotment Scam) से सरकार को भारी नुकसान हुआ है। आंकड़ों के अनुसार, इस पूरे घोटाले का आकार 13,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का बताया जा रहा है। सिर्फ लैंड अलॉटमेंट (Land Allotment) के गलत फैसलों और गड़बड़ियों की वजह से अथॉरिटी को लगभग 519 करोड़ रुपये का सीधा नुकसान उठाना पड़ा है। जांच में सामने आया है कि जमीन आवंटन की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गईं। अफसरों और ठेकेदारों की मिलीभगत से सरकारी जमीनें औने-पौने दामों पर अलॉट की गईं, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान और निजी लोगों को फायदा पहुंचा। इस स्कैम से जुड़े दस्तावेज और सबूत सामने आने के बाद अब CM Yogi सरकार और जांच एजेंसियां एक्शन में आ सकती हैं। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी का यह घोटाला प्रदेश के सबसे बड़े Land Scams में गिना जा रहा है और राजनीतिक गलियारों में इस पर तीखी बहस छिड़ गई है।