प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

Uttarakhand News : Panchayat Chunav के लिए लच्छू ने किया अनोखा प्रचार, जनता में छाया

उत्तराखंड के टिहरी जिले में पंचायत चुनाव के माहौल में जहां कई उम्मीदवार पोस्टर, बैनर और बड़े भाषणों के जरिए प्रचार कर रहे हैं, वहीं एक उम्मीदवार लच्छू ने सबसे अलग रास्ता चुना। उन्होंने न तो बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए और न ही माइक पर लाउड स्पीकर से भाषण दिए। लच्छू ने अपनाया पूरी तरह देसी और दिल से जुड़ा तरीका। नगाड़े और ढोल के साथ लच्छू गांव-गांव घूमे। बच्चों के साथ खेलते, बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते और हर घर में जाकर व्यक्तिगत तौर पर वोट की अपील करते दिखे। इस अनोखे प्रचार से लच्छू न सिर्फ लोगों के दिलों में जगह बना रहे हैं, बल्कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गए हैं। उनका मानना है कि चुनाव प्रचार सिर्फ शोर नहीं, बल्कि लोगों से जुड़ने और भरोसा जीतने का नाम है। उनके इस अंदाज ने कई युवाओं को भी प्रेरित किया है जो अब राजनीति में स्वच्छ और जनसंपर्क आधारित प्रचार को अहमियत देने लगे हैं। लच्छू का देसी स्टाइल और सादगी से भरा व्यवहार पंचायत चुनावों में एक नई मिसाल बनता जा रहा है।

Related to this topic: