प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार को छापेमारी में लाहौर से दो, फैसलाबाद से तीन, मुल्तान से चार और गुजरांवाला से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया।
लाहौर। पाकिस्तान की राष्ट्रीय साइबर अपराध जांच एजेंसी (एनसीसीआईए) ने पंजाब के कई शहरों में कथित तौर पर राष्ट्रविरोधी प्रचार फैलाने और अशांति भड़काने के आरोप में 11 सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। प्रमुख अंग्रेजी दैनिक 'डॉन' ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है।
सेना के खिलाफ अभियान चलाने का आरोप
एनसीआईए पंजाब के प्रवक्ता ने बताया कि ये व्यक्ति कुछ समय से निगरानी में थे और कथित तौर पर भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से राज्य संस्थानों, विशेष रूप से सेना के खिलाफ अभयान चलाने में शामिल थे। प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार को छापेमारी में लाहौर से दो, फैसलाबाद से तीन, मुल्तान से चार और गुजरांवाला से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों पर इलेक्ट्रॉनिक अपराध निवारण अधिनियम, 2016 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ेंः ईरान से समझौते के करीब लेकिन कुछ फाइनल नहीं