प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

डूरंड रेखा पर अफगानिस्तान का पलटवार

डूरंड रेखा पर संघर्ष तेज़: अफगान सेना का पलटवार, मारे गए 14 पाक सैनिक

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी सेना ने विवादित डूरंड रेखा पर पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों के खिलाफ सैन्य अभियान चलाया है।

डूरंड रेखा पर संघर्ष तेज़ अफगान सेना का पलटवार मारे गए 14 पाक सैनिक

14 Soldiers Killed in Retaliatory Strikes by Afghan Army |

काबुल (अफ़गानिस्तान)। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी सेना ने विवादित डूरंड रेखा पर पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों के खिलाफ सैन्य अभियान चलाया है जिसमें 14 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 11 अन्य घायल हो गए। दोनों पड़ोसियों के बीच सीमा पार हवाई हमलों और गोलाबारी के बाद तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसके बलों ने पूर्वी क्षेत्र के कुनार और नंगरहार प्रांतों में पाकिस्तानी सैन्य शासन की कार्रवाइयों के जवाब में ये ऑपरेशन किए।

सैनिकों और उपकरणों को भारी नुकसान

रक्षा मंत्रालय मुताबिक पाकिस्तानी सैन्य शासन द्वारा किए गए अपराधों के जवाब में अफ़ग़ान रक्षा बलों ने कुनार और नंगरहार में डूरंड रेखा के पास कार्रवाई की। इस ऑपरेशन के दौरान 14 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 11 अन्य घायल हो गए। इसके अलावा, एक बख्तरबंद टैंक और एक इंटरनेशनल वाहन को भी पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। अपने 'RejectOppression' अभियान के तहत, अफगान बलों ने इससे पहले पाकिस्तान के एक रणनीतिक सैन्य केंद्र पर हवाई हमला भी किया था।

height=668

अफगान वायु सेना ने किया जवाबी हमला

बयान के अनुसार, आज शाम करीब 5 बजे अफगान वायु सेना ने इस्लामाबाद के फैजाबाद में पाकिस्तानी सेना के रणनीतिक केंद्र 'हमज़ा' पर जवाबी हवाई हमला किया। यह घटनाक्रम पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में किए गए उस हवाई हमले के बाद आया है, जिसके बारे में काबुल ने कहा था कि इसमें नागरिक हताहत हुए और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुँचा।

नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले का आरोप

काम एयर (Kam Air) के अधिकारियों ने भी टोलो न्यूज से पुष्टि की कि शुक्रवार को पाकिस्तान वायु सेना (PAF) द्वारा किए गए हवाई हमलों में कंधार हवाई अड्डे पर रखे गए एयरलाइन के ईंधन भंडार को निशाना बनाया गया। उन्होंने बताया कि यह ईंधन इस वर्ष की हज उड़ानों के लिए रखा गया था, जिससे अब विमानन संचालन में बाधा आने की आशंका बढ़ गई है। तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने भी पाकिस्तान पर नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि जिस ईंधन सुविधा को निशाना बनाया गया, वह घरेलू एयरलाइनों और संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विमानों को आपूर्ति करती थी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/ias-officer-abhishek-prakash-reinstated-after-suspension/149213

आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश निलंबन के बाद सेवा में बहाल

Related to this topic: