प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईरान के खिलाफ एकजुट हुए फिनलैंड समेत 20 देश

ईरान के जहाजों पर हमलों के खिलाफ 19 देशों का एकजुट संदेश, फिनलैंड ने जताई कड़ी आपत्ति

फिनलैंड ने अपने 19 अंतर्राष्ट्रीय सहयोगी देशों के साथ मिलकर ईरान द्वारा व्यापारिक जहाजों पर हाल के हमलों की कड़ी निंदा की है।

ईरान के जहाजों पर हमलों के खिलाफ 19 देशों का एकजुट संदेश फिनलैंड ने जताई कड़ी आपत्ति

19 Nations Condemn Iran Over Attacks on Commercial Ships |

हेलसिंकी (फिनलैंड)। फिनलैंड ने अपने 19 अंतर्राष्ट्रीय सहयोगी देशों के साथ मिलकर ईरान द्वारा व्यापारिक जहाजों पर हाल के हमलों की कड़ी निंदा की है। इसे लेकर जारी संयुक्त बयान में साफ कहा गया है कि ईरान को तुरंत अपना रवैया बदलना होगा और अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करना होगा। ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, जापान, कनाडा, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड, डेनमार्क, लातविया, स्लोवेनिया, एस्टोनिया, नॉर्वे, स्वीडन, चेक रिपब्लिक, रोमानिया, बहरीन और लिथुआनिया ने इस बयान पर दस्तखत किए हैं।

अलेक्जेंडर स्टब ने होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा पर जताई चिंता

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट लिखा है- 'फिनलैंड ने आज अपने निकट सहयोगियों के साथ पर्सियन गल्फ की स्थिति और खासकर होर्मूज जलडमरू मध्य के बारे में संयुक्त बयान दिया है। यह बयान ईरान द्वारा व्यापारिक जहाजों पर हमलों और व्यापारिक नौवहन को बाधित करने के प्रयासों की निंदा करता है। बयान में सभी देशों से अपील की गई है कि वे अंतर्राष्ट्रीय कानून का सम्मान करें और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के सिद्धांतों को बनाए रखें। इस बयान में शामिल देशों ने अपनी तैयारी जताई है कि वे होर्मुज जलमार्ग में सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए उचित प्रयासों में योगदान देंगे।'

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/raghav-chadha-raises-concern-over-sarpanch-pati-practice/150667

'सरपंच पति' प्रथा पर राघव चड्ढा की चिंता, महिलाओं के असली अधिकारों की उठाई मांग

Related to this topic: