प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दो साल में लौटे 48 लाख अफगान प्रवासी

अफगानिस्तान लौटे 48 लाख प्रवासी, देश की आबादी में रिकॉर्ड 12% का इजाफा

सालों से दूसरे देशों में पनाह लिए हुए अफगान प्रवासी अब अपने देश लौट रहे हैं। दिसंबर 2023 से अब तक करीब 48 लाख अफगान प्रवासियों ने वतन वापसी की है।

अफगानिस्तान लौटे 48 लाख प्रवासी देश की आबादी में रिकॉर्ड 12 का इजाफा

4.8 Million Refugees Return to Afghanistan, Boosting Population by 12% |

काबुल। सालों से दूसरे देशों में पनाह लिए हुए अफगान प्रवासी अब अपने देश लौट रहे हैं। दिसंबर 2023 से अब तक करीब 48 लाख अफगान प्रवासियों ने वतन वापसी की है, जिसकी वजह से देश की कुल आबादी में 12 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हाल के वर्षों में यह सबसे बड़ी वतन वापसी है।

रोजाना दसो हजार लोग पार करते हैं सीमा

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के प्रतिनिधि अराफात जमान ने 'टोलो न्यूज' को बताया कि अफगान शरणार्थियों की अभूतर्व स्तर पर वापसी हुई है। जिस समय वापसी का क्रम तेज होता है उस समय रोजाना दसो हजार लोग सीमा पार करते हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि सिर्फ गर्मियों में 70 हजार लोग इस्लाम कला सीमा से वापस लौटे हैं।

पालायन के कारण 12 फीसदी बढ़ी अफगानिस्तान की आबादी

जमाल के अनुसार लौटने वालों में से 91 प्रतिशत अपना गृह प्रांत बदल रहे हैं। बाकी बड़े शहरों में बस रहे हैं। उनका कहना है कि यह संख्या बड़ी है। सितंबर 2023 से जबसे हमे पाकिस्तान के तथाथित अवैध विदेशियों को वापस भेजने की योजना के बारे में पता चला, ईरान और पाकिस्तान से 48 लाख अफगान अपने देश लौट आए। अगर हम 2025 के आकड़ों को देखें तो 27 लाख अफगान वापस आए हैं। अगर 48 लाख की की संख्या पर गौर किया जाए तो यह अफगानिस्तान की आबादी का 12 प्रतिशत है। यही वजह है कि अफगानिस्तान की आबादी 12 फीसदी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/rubio-defends-maduros-capture-as-strategic-move-not-an-act-of-war/131070

कलकत्ता हाई कोर्ट ने विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी को दी जुलूस निकलाने की अनुमति

Related to this topic: