प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर

अफगानिस्तान में आया 5.5 तीव्रता का भूकंप

अफगानिस्तान में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए और लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए।

अफगानिस्तान में आया 55 तीव्रता का भूकंप

5.5-Magnitude Earthquake Strikes Afghanistan |

काबुल,(अफगानिस्तान)। अफगानिस्तान में बुधवार देर रात 5.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार रात 11:27 बजे आया और इसका केंद्र 173 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप का केंद्र 36.443 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.391 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। भूकंप के बाद फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

अफगानिस्तान भूकंपीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र

विशेषज्ञों के अनुसार, अफगानिस्तान भूकंपीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है। विशेष रूप से हिंदू कुश पर्वतीय क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं, क्योंकि यह भारतीय और यूरेशियन विवर्तनिक प्लेटों के टकराव वाले सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र का हिस्सा है। इसके अलावा, देश के कई हिस्सों, विशेषकर हेरात क्षेत्र, से एक प्रमुख फॉल्ट लाइन गुजरती है, जिससे भूकंप का खतरा और बढ़ जाता है। संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (UNOCHA) के अनुसार, अफगानिस्तान भूकंप, भूस्खलन और मौसमी बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रति बेहद संवेदनशील है। लंबे समय से संघर्ष और सीमित संसाधनों के कारण यहां के समुदायों की आपदाओं से उबरने की क्षमता भी काफी प्रभावित हुई है।

दोहरे भूकंप के बाद वेनेजुएला में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी

इस बीच, रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह आए विनाशकारी दोहरे भूकंप के बाद वेनेजुएला में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कम से कम 1,943 लोगों की मौत हो चुकी है। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रामिरेज़, जो कार्यवाहक राष्ट्रपति के भाई भी हैं, ने मंगलवार को बताया कि मृतकों की संख्या पिछले दिन की तुलना में करीब 200 बढ़ गई है। हालांकि अधिकारियों को आशंका है कि मलबे में अभी भी कई लोग दबे हो सकते हैं, जिससे मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने भी हजारों लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है।

भूकंप के बाद वेनेजुएला में मानवीय संकट लगातार गहराया

संयुक्त राष्ट्र के वेनेजुएला स्थित रेजिडेंट और मानवीय समन्वयक जियानलुका रैम्पोला ने कहा, कि संभावित बढ़ती मौतों को देखते हुए वेनेजुएला सरकार और संयुक्त राष्ट्र मिलकर 10,000 शव-संग्रह बैग की व्यवस्था कर रहे हैं। ला गुआइरा सहित कई प्रभावित इलाकों में लोग अब भी ढही हुई इमारतों के मलबे में अपनों की तलाश कर रहे हैं। हालांकि राहत कार्य संसाधनों की कमी से प्रभावित हो रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एक सरकारी खुदाई मशीन मलबे के पास खड़ी थी, लेकिन उसके चालक ने बताया, कि मशीन में ईंधन नहीं होने के कारण उसे चलाया नहीं जा सका। भूकंप के बाद वेनेजुएला में मानवीय संकट लगातार गहराता जा रहा है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव तथा पुनर्वास का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। (एएनआई)

यह भी पढ़ेंः अरब सागर में अमेरिकी नौसेना के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, एक चालक दल का सदस्य लापता

Related to this topic: