प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी 68 तस्वीरें जारी

एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी 68 तस्वीरें जारी, दिग्गज अरबपति कारोबारी बिल गेट्स और भाषा विज्ञानी नोम चोम्स्की भी दिख रहे

Epstein files : वॉशिंगटन। एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी 68 तस्वीरें गुरुवार को जारी की गईं। उनमें दिग्गज अरबपति कारोबारी बिल गेट्स और भाषा विज्ञानी नोम चोम्स्की भी दिखाई दे रहे हैं.

एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी 68 तस्वीरें जारी दिग्गज अरबपति कारोबारी बिल गेट्स और भाषा विज्ञानी नोम चोम्स्की भी दिख रहे

एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी 68 तस्वीरें जारी |

Epstein files : वॉशिंगटन। एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी 68 तस्वीरें गुरुवार को जारी की गईं। उनमें दिग्गज अरबपति कारोबारी बिल गेट्स और भाषा विज्ञानी नोम चोम्स्की भी दिखाई दे रहे हैं। बिल गेट्स एक महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं, लेकिन महिला का चेहरा छिपाया गया है और यह पता नहीं चल सका है कि वह महिला कौन है। इन तस्वीरों को अमेरिकी संसद की हाउस ओवरसाइट कमेटी ने जारी किया है। कैलिफोरनिया के अयमेरिकी प्रतिनिधि ने कहा है कि इन तस्वीरों में जिन अमीरों की तस्वीरें हैं उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।

नई तस्वीरों में भी लड़कियों के साथ दिखाई दिए बिल गेट्स

अमेरिकी न्याय विभाग कल चर्चित यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी बाकी सभी फाइलें भी जारी करने वाला है। इससे पहले 12 दिसंबर को भी एपस्टीन फाइल्स से जुड़ीं 19 तस्वीरें जारी की गईं थी। गौरतलब है कि पूर्व की तस्वीरों में भी बिल गेट्स दिखाई दिए थे। एपस्टीन फाइल्स को लेकर अमेरिकी राजनीति में भूचाल आया हुआ है। जो तस्वीरें साझा की जा रही हैं, उन्हें अमेरिकी कांग्रेस ने जेफ्री एपस्टीन के ठिकानों से बरामद किया है और अब धीरे-धीरे सार्वजनिक किया जा रहा है। 

गूगल बनाने वाले सर्गेई ब्रिन की तस्वीरें भी मिलीं

नई जारी की गई तस्वीरों में सर्च इंजन बनाने वाले सर्गेई ब्रिन, फिल्मकार वुडी एलन और राष्ट्रपति ट्रंप के पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन भी दिखाई दे रहे हैं। साथ ही नई तस्वीरों में कई देशों के पासपोर्ट और पहचान दस्तावेजों की भी तस्वीरें हैं। हालांकि इन दस्तावेजों की निजी जानकारी को छिपा दिया गया है। इनमें यूक्रेन और रूस जैसे देशों के पासपोर्ट भी शामिल हैं। मशहूर दार्शनिक और भाषाविद् नोआम चोम्सकी, यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के साथ एक विमान में बैठे दिखाई दे रहे हैं। 

नई तस्वीरों में किसी भी व्यक्ति को गैर कानूनी काम करते नहीं दिखाया गया है, लेकिन एक स्क्रीनशॉट में एक टेक्स्ट मैसेज दिख रहा है, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति युवा महिलाओं की भर्ती की बात कर रहा है। मैसेज में लिखा है, 'मेरी एक दोस्त स्काउट है, उसने मुझे और कुछ लड़कियां भेजी हैं, लेकिन वह प्रति लड़की 1000 डॉलर मांग रही है। मैं तुम्हें अभी लड़कियां भेजूंगा, शायद कोई जे के लिए अच्छी हो?' इसके साथ ही मैसेज में लड़कियों की शारीरिक बनावट और वजन आदि की पूरी जानकारी दी गई है। 

महिलाओं के शरीर पर लिखे दिखे संदेश

अन्य तस्वीरों में महिलाओं के शरीर पर लिखे कुछ संदेश दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ये लाइनें चर्चित किताब 'लोलिता’ से ली गई हैं। एक तस्वीर में किताब की प्रति भी दिखाई दे रही है। 'लोलिता' एक विवादित किताब है, जिसमें एक नाबालिग लड़की के शोषण की कहानी है। ये साफ नहीं है कि ये संदेश एक ही लड़की के शरीर पर लिखे गए हैं या अलग-अलग महिलाओं के। एपस्टीन के ठिकानों से हजारों तस्वीरें बरामद की गई हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही जारी की गई हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/tea-party-after-the-conclusion-of-the-winter-session/101735

Related to this topic: