प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

इंडोनेशिया में बारिश का कहर

इंडोनेशिया में बारिश का कहर: भूस्खलन में 7 लोग की मौत, 82 लापता

नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के मुताबिक वेस्ट जावा प्रांत में हुए भूस्खलन में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 82 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

इंडोनेशिया में बारिश का कहर भूस्खलन में 7 लोग की मौत 82 लापता

7 killed, 82 missing after landslide in Indonesia |

जकार्ता। इंडोनेशिया में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण वेस्ट जावा प्रांत से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। भूस्खलन की इस बड़ी घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के मुताबिक, हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 82 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

अचानक मिट्टी और मलबा नीचे आने से दबे लोग

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन वेस्ट बांडुंग इलाके के एक गांव में हुआ, जहां अचानक मिट्टी और मलबा नीचे आ गया। हादसे के बाद से कई लोग मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। लापता लोगों की संख्या को देखते हुए राहत और बचाव कार्य को और तेज़ करने की तैयारी की जा रही है।

खराब मौसम को लेकर दी गई थी चेतावनी

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने पहले ही वेस्ट जावा में खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की थी। एजेंसी ने क्षेत्र में एक हफ्ते तक भारी बारिश की आशंका जताई थी, जिसके बाद हालात और गंभीर हो गए।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/massive-fire-erupts-in-tyre-stock-on-bariatu-hill-in-ranchi/130466

रांची में बरियातू पहाड़ी पर टायर के स्टॉक में लगी भीषण आग

Related to this topic: