जापान के उत्तर-पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में सोमवार को 7.5 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया। इस घटना के बाद देश के मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी जारी की है।
टोक्यो (जापान)। जापान के उत्तर-पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में सोमवार को 7.5 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया। इस घटना के बाद देश के मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, इवाते प्रान्त के कुजी बंदरगाह पर 80 सेंटीमीटर की सुनामी देखी गई। शाम 4:53 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता जापानी भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर 'अपर 5' दर्ज की गई और इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था।
अगले सप्ताह तक आ सकते हैं इसी तरह के और भूकंप
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.4 बताई थी, जिसे बाद में संशोधित कर बढ़ा दिया गया। जापानी मौसम विभाग ने आगाह किया है कि अगले एक सप्ताह तक इसी तरह की तीव्रता के और भी भूकंप आ सकते हैं। मौसम विभाग ने होक्काइडो, आओमोरी और इवाते प्रान्तों के प्रशांत तटों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए 3 मीटर तक की लहरें आने की आशंका जताई है।
किसी भी परमाणु संयंत्रों में गड़बड़ी की सूचना नहीं
हालांकि, राहत की बात यह है कि आओमोरी के हिगाशिदोरी और मियागी के ओनागावा परमाणु संयंत्रों के साथ-साथ फुकुशिमा दाइची और दाइनी संयंत्रों में किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है। प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से तुरंत ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने की अपील की है। भूकंप के कारण सुरक्षा के मद्देनजर जेआर ईस्ट ने टोक्यो और शिन-आओमोरी स्टेशनों के बीच चलने वाली तोहोकु शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/north-korea-tests-tactical-missile-with-cluster-warhead/175874
उत्तर कोरिया ने कलस्टर बम वाले मिसाइल का किया परीक्षण