प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

अफगानिस्तान का पाक ठिकानों पर हवाई हमला

अफगानिस्तान का पाक के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला

काबुल। अफगानिस्तान- पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच, अफगान रक्षामंत्रालय ने कहा है कि उसने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। इन ठिकनों में रावलपिंडी का नूर खान हवाई अड्डा भी है।

अफगानिस्तान का पाक के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला

South Asia Security |

काबुल। अफगानिस्तान- पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच, अफगान रक्षामंत्रालय ने कहा है कि उसने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। इन ठिकनों में रावलपिंडी का नूर खान हवाई अड्डा भी है। भारत ने भी पिछले साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नूर खान एयर बेस को निशाना बनाया था।

पाक पर अफगान हवाई जवाबी हमला

रक्षामंत्रालय का कहना है कि ये हमले अफगानिस्तान की धरती पर पाकिस्तान के हवाई हमलों के जवाब में किए गए। रक्षामंत्रालय ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा है कि अफगान एयर फोर्स ने पाकिस्तान के महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को लक्ष्य करके 'कारगर हवाई हमले' किए। जिन ठिकानों पर हमले किए गए उनमें  रावलपिंडी का नूरखान हवाई अड्डा, क्वेटा स्थित 12वीं ब्रिगेड का ठिकाना और खैबर पख्तूनख्वा के मोहमंद एजेंसी में खोइजई कैंप शामिल हैं। इन सैन्य ठिकानों के अलावा अन्य जगहों पर भी हवाई हमले किए गए। इन हमलों में पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही तालिबान के एक मंत्री ने दावा किया कि उनके लड़ाके डूरंड लाइन पार कर पाकिस्तान की जमीन में घुस चुके हैं। तालिबान के मुताबिक, क्वेटा और खैबर पख्तूनख्वा के कुछ सैन्य ठिकानों पर भी हमले किए गए हैं। यह कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से काबुल, बगराम और अन्य इलाकों में किए गए हवाई हमलों के जवाब में की गई। दूसरी तरफ, पाकिस्तान सरकार ने दावा किया है कि अब तक 400 से ज्यादा अफगान लड़ाके मारे जा चुके हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं।

यह भी पढ़े: लेबनान से रॉकेट के बाद हवाई हमले

https://www.primenewsnetwork.in/world/airstrikes-on-hezbollah-after-rocket-fire/146813

Related to this topic: