प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

अमेरिका ने पाक की ओर बढ़ाया हाथ, लोकोमोटिव...

अमेरिका ने पाक की ओर बढ़ाया हाथ, लोकोमोटिव खरीद व खनिज की खोज में मांगा सहयोग

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मौजूदा प्रशासन ने अमेरिकी लोकोमोटिव की बिक्री और खनिज की खोज में भागीदारी की संभावनाएं तलाशने के लिए पाकिस्तान से संपर्क साधा है।

अमेरिका ने पाक की ओर बढ़ाया हाथ लोकोमोटिव खरीद व खनिज की खोज में मांगा सहयोग

America seeks cooperation Pakistan in locomotive purchase and mineral exploration |

इस्लामाबाद। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मौजूदा प्रशासन ने अमेरिकी लोकोमोटिव की बिक्री और खनिज की खोज में भागीदारी की संभावनाएं तलाशने के लिए पाकिस्तान से संपर्क साधा है। इसमें उत्खनन में तेजी लाने के उद्देश्य से आकलन के लिए अध्ययन और समझौता शामिल है।

वित्तमंत्री मुहम्मद औरंगजेब आईएमएफ की बैठक में भाग लेने गए थे अमेरिका

'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि अक्टूबर में पाकिस्तान के वित्तमंत्री मुहम्मद औरंगजेब की वाशिंगटन यात्रा के दौरान इस मुद्दे पर बातचीत हो चुकी है। वह वहां अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की बैठक में भाग लेने गए थे, उसी दौरान यह वार्ता हुई। पाकिस्तानी अधिकारियों ने उस समय से अंदरूनी तौर पर परिवहन और खनिज के क्षेत्र में अमेरिकी हित के आकलन के लिए विचार-विमर्श कर रहे हैं। मुहम्मद औरंगजेब ने अमेरिकी राष्ट्रपति के इंटरनेशनल इकोनॉमिक रिलेशंस के स्पेशल असिस्टेंट रेमंड एमोरी कॉक्स और साउथ एंड सेंट्रल एशिया के सीनियर डायरेक्टर रिकी गिल से मुलाकात की थी। सूत्रों ने दावा किया है कि मुलाकात के दौरान, गिल ने पहले से जारी एक टेंडर के तहत अमेरिकी लोकोमोटिव खरीदने के लिए पाकिस्तान से सपोर्ट मांगा था। बता दें कि पाकिस्तान ने पहले अमेरिका से 55 लोकोमोटिव खरीदे थे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/union-home-minister-amit-shah-on-three-day-visit-to-west-bengal/102779

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पश्चिम बंगाल में तीन दिन का दौरा

Related to this topic: