प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इजरायल ने अपनी मिसाइल रोधी प्रणालियों को बचाया

इजरायल को बचाने में आधे इंटरसेप्टर गंवा बैठा अमेरिका

तेहरान। ईरान से संघर्ष के दौरान अमेरिका ने अपनी सबसे उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणालियां (मिसाइल डिफेंस इंटरसेप्टर) इतनी बड़ी संख्या में दाग दीं कि पेंटागन के स्टॉक पर दबाव बढ़ गया।

'द वॉशिंगटन पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने इजरायल की रक्षा में 200 से ज्यादा थाड (टीएचएएडी) इंटरसेप्टर दागे। इसके साथ ही पूर्वी भूमध्यसागर में तैनात नौसैनिक जहाजों से 100 से ज्यादा एसएम-3 और एसएम-6 इंटरसेप्टर भी लॉन्च किए गए। खास बात है कि इजरायल ने खुद अपनी रक्षा में इतने मिसाइल नहीं दागे। रिपोर्ट में शामिल अधिकारियों ने दावा किया कि इस ऑपरेशन में पेंटागन के इंटरसेप्टर स्टॉक का लगभग आधा हिस्सा खर्च हो गया। 
रिपोर्ट के मुताबिक, तुलना करें तो इजरायल ने 100 से कम एरो इंटरसेप्टर और करीब 90 डेविड्स स्लिंग इंटरसेप्टर इस्तेमाल किए। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि अमेरिका ने इजरायल से करीब 120 ज्यादा इंटरसेप्टर दागे और ईरान की दोगुनी मिसाइलों को एंगेज किया यानी सार्वजनिक नैरेटिव कुछ भी रहा हो, लेकिन रिपोर्ट का दावा है कि मिसाइल डिफेंस का बड़ा बोझ अमेरिका ने उठाया। सैन्य विश्लेषक केली ग्रिएको ने कहा, ‘ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं। अमेरिका ने मिसाइल डिफेंस मिशन का बड़ा हिस्सा अपने ऊपर लिया, जबकि इजरायल ने अपना स्टॉक बचाया।’

Related to this topic: