प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

युद्ध में गोला बारूद का पर्याप्त भंडार की जरूरत

अमेरिका ने ताइवान को 14 अरब डालर के हथियारों की बिक्री रोकी

अमेरिका ने ईरान के साथ जारी संघर्ष के मद्देनजर ताइवान को 14 अरब डॉलर के हथियार बिक्री सौदे को स्थगित कर दिया है। दि हिल्ल' की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

अमेरिका ने ताइवान को 14 अरब डालर के हथियारों की बिक्री रोकी

अमेरिका ने ताइवान को 14 अरब डालर के हथियारों की बिक्री रोकी

कारण- ईरान से युद्ध में गोला बारूद की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करना

वाशिंगटन। अमेरिका ने ईरान के साथ जारी संघर्ष के मद्देनजर ताइवान को 14 अरब डॉलर के हथियार बिक्री सौदे को स्थगित कर दिया है। दि हिल्ल' की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।ताइवान के कार्यवाहक नौसेना सचिव हंग काओ ने गुरुवार को सीनेट विनियोग रक्षा उपसमिति की सुनवाई के दौरान यह खुलासा किया। केंटकी के सीनेटर मिच मैककोनेल को बताया कि ईरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियानों के लिए अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद सुनिश्चित करने के लिए यह रोक आवश्यक थी।
ईरान ऑपरेशन का जिक्र करते हुए काओ ने कहा, 'फिलहाल हम 'एपिक फ्यूरी' के लिए जरूरी गोला-बारूद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कुछ समय के लिए रोक लगा रहे हैं। हम बस यह पक्का कर रहे हैं कि हमारे पास सब कुछ है, लेकिन प्रशासन के उचित समझे जाने पर विदेशी सैन्य बिक्री फिर से शुरू हो जाएगी।'
उन्होंने आगे कहा कि बिक्री को फिर से शुरू करने का अंतिम निर्णय रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और विदेश सचिव मार्को रुबियो लेंगे।
मैककोनेल की प्रतिक्रिया तीखी थी। उन्होंने कहा, 'हां, यही बात वास्तव में चिंताजनक है।'

इसे भी पढ़ेंः

http://चंद्रयान-3 को मिला 2026 गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक्स पुरस्कार, अंतरिक्ष जगत में भारत का बढ़ा मान

Related to this topic: