अमेरिका के रक्षा मंत्रालय-पेंटागन की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ग्रेटर (बृहत्तर) चीन योजना 2049 के तहत चीन अब भारत के अरुणाचल प्रदेश को भी अपना अहम हिस्सा मानने लगा है।
अरुणाचल पर दावे के पीछे ग्रेटर चाइना की सोच
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट
वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय-पेंटागन की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ग्रेटर (बृहत्तर) चीन योजना 2049 के तहत चीन अब भारत के अरुणाचल प्रदेश को भी अपना अहम हिस्सा मानने लगा है। यही वजह है कि भारत की चिंता बढ़ गई है।
बीजिंग साफ मानता है कि इन इलाकों पर उसका दावा अंतिम है और उस पर बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है। पेंटागन की रिपोर्ट कहती है कि चीन ने अपने मूल हितों की लिस्ट अब काफी लंबी कर ली है। इसमें ताइवान, दक्षिण चीन सागर, जापान के साथ सेनकाकू द्वीप, और अब भारत का अरुणाचल प्रदेश भी शामिल कर लिया गया है।
अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार, चीन का मानना है कि इन सभी इलाकों को अपने नियंत्रण में लाए बिना वह 2049 तक एक ताकतवर और ग्रेटर चाइना नहीं बना सकता। इसी सोच के चलते चीन इन क्षेत्रों को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाए हुए है और पीछे हटने को तैयार नहीं है। पेंटागन का कहना है कि यही वजह है कि चीन बार-बार भारत और दूसरे पड़ोसी देशों के साथ सीमा और क्षेत्रीय विवादों में उलझता नजर आता है। अरुणाचल को लेकर चीन का ताजा दावा इसी बड़ी योजना का हिस्सा माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ेंः
धर्मांतरण.. शिवपुरी में 3 शिक्षक और पटवारी के साथ 5 लोग गिरफ्तार
https://www.primenewsnetwork.in/state/5people-including-3teachers-and-patwari-arrested-in-shivpuri/102381