प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

सुरक्षा बलों की हिरासत में लिया गया एक और बलूच...

सुरक्षा बलों की हिरासत में लिया गया एक और बलूच लापता

पंजगचर में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान हिरासत में लिया गया एक युवक गायब है। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर कर घर घर की तलाशी ली और कीमती सामानों को जब्त किर लिया।

सुरक्षा बलों की हिरासत में लिया गया एक और बलूच लापता

Another Baloch missing from security forces custody |

पंजगचर (बलूचिस्तान)। यहां सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान हिरासत में लिया गया एक युवक गायब है। 'बलूचिस्तान पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार गवारगो फतेह अली के निवासियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर कर घर घर की तलाशी ली और कीमती सामानों को जब्त किर लिया। इनमें कई घरों से मोटरसाइकिलें भी जब्त कीं।

हिरासत में लिए जाने के बाद से लापता है नैमतुल्ला

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरक्षा बलों के आपरेशन के दौरान एक स्थानीय नागरिक नैमतुल्ला को हिरासत में लिया गया, लेकिन उसके बाद देखा नहीं गया। नैमतुल्ला के परिवार वालों ने बताया कि हिरासत में लिये जाने के बाद से उसका कोई अतापता नहीं है। हिरासत में लिये गए लोगों की किसी रिकॉर्ड में उसका नाम नहीं है। परिवार वालों ने अधिकारियों से अपील की है कि उसे या तो कोर्ट में पेश किया जाए या फिर उसके मौजूदा ठिकाने के बारे में बताया जाए।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/the-fire-at-ss-plaza-in-korba-has-been-brought-under-control/102909

कोरबा में SS प्लाजा में लगी आग पर पाया गया काबू, कोई जानमाल का नुकसान नहीं

Related to this topic: