ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। इस प्रकार आस्ट्रेलिया ऐसा कदम उठाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
आस्ट्रेलिया में 16 साल से कम के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक
पीएम एंथनी अल्बनीस ने गर्व का दिन बताया
बोले, बच्चों को बच्चा रहने देने व पैरंट्स के लिए सुकून वाला फैसला
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। इस प्रकार आस्ट्रेलिया ऐसा कदम उठाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
अब ऑस्ट्रेलियाई बच्चे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे- टिकटॉक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक आदि नहीं चला सकेंगे। आखिरी वक्त में कई स्टार किड्स ने अपने फॉलोवर्स को अलविदा मैसेज भी लिखे।
आदेश के लागू होते ही ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीस ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि यह रोक बड़ी टेक कंपनियों से सत्ता को वापस लेना, बच्चों को बच्चे बने रहने देना और पैरंट्स को मानसिक शांति देने का एक अवसर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के 10 बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बच्चों के लिए अपना कंटेंट ब्लॉक करने का आदेश दिया गया था।
ऐसा नहीं करने पर कंपनियों पर लगेगा 3.3 करोड़ डॉलर का जुर्माना
मंगलवार रात से आदेश लागू हो गया। ऐसा नहीं करने पर कंपनियों पर 3.3 करोड़ डॉलर का बड़ा जुर्माना लगाया जा सकता था।
फेसबुक समेत टिकटॉक आदि कंपनियां ऑस्ट्रेलियाई सरकार के फैसले का विरोध कर रही थीं। पैरंट्स इसके पक्ष में थे। ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने इसे गर्व का दिन बताया और कहा कि इससे बड़ा बदलाव आएगा। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इस फैसले पर पहुंचने से पहले कई रिसर्च कीं। ज्यादातर में यह सामने आया था कि सोशल मीडिया की वजह से बच्चों की मानसिक सेहत पर असर पड़ता है।
इसे भी पढ़ेंः
कृषक की सम्पत्ति हड़पने के केस में पूर्व एसडीएम, सचिव समेत 14 के खिलाफ एफआईआर
https://www.primenewsnetwork.in/state/fir-against-former-sdm-secretary-and-14-others-for-usurping-farmers-property/100553