Baloch Army claims responsibility for attack on security personnel in Pakistan |
बलूच सेना ने एक बार फिर पाकिस्तान में हुए हमले पर अपनी जिम्मेदारी ली है। द बलूचिस्तान पोस्ट (TBP) की एक रिपोर्ट के मुताबिक बलूच आर्मी ने बलूचिस्तान में अलग-अलग जगहों पर तैनात पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों और कथित तौर पर सरकार के समर्थन वाले हथियारबंद समूह पर हुए हमलों की जिम्मेदारी ली है। BLF के प्रवक्ता ग्वाहरम बलूच ने कहा कि इस ग्रूप के फाइटर्स ने पंजगुर के अवारन, झाओ और पोराम इलाके में एक साथ हमले किए। इस ऑपरेशन में दो मिलिट्री मेंबर और डेथ स्क्वॉड के दो कथित तौर पर हिस्सा लेने वाले मारे गए, जबकि कई अन्य लोग घायल भी हुए।
रूटीन पेट्रोलिंग पर हथियारबंद लोगों ने किया था पीछा: बलोच आर्मी
BLF ने बताया कि 6 दिसंबर को उसके फाइटर रूटीन पेट्रोलिंग पर थे जब हथियारबंद लोगों ने उनका पीछा किया जिन्हें इस समूह ने राज्य समर्थित मिलिशिया बताया। मिलिशिया, आम नागरिकों का एक समूह है जिन्हें मिलिट्री ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद BLF ने दावा किया कि अपने बचाव में पीछा कर रहे वाहन पर उन्होंने लगातार हमला किया जिसमें एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे दो लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि अन्य हथियारबंद लोग मौके से भाग गए और बाद में एक सैन्य गुट शवों और क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने के लिए वहां पहुंचा।
पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में मोर्टार से की जवाबी कार्रवाई
इसके अलावा BLF ने दावा किया कि 7 दिसंबर को उसके लड़ाकों ने अवारन के तीरताज जाक पर्वतिय क्षेत्रों में फ्रंटियर कॉर्प्स (फ्रंटियर कोर के सैनिक) की चौकी पर स्नाइपर हमला किया जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई। समूह ने आरोप लगाया कि हमले के बाद सुरक्षाबलों ने क्वाडकॉप्टर ड्रोन का इस्तेमाल करके हमलावरों पर जवाबी कार्रवाई करने की कोशिश की जिसे समूह ने मार गिराया। उसी दिन एक और घटना में BLF के फाइटर्स ने झाओ की डोलिजी चौकी में एक और स्नाइपर हमला किया। यहां भी एक और सैनिक की मौत हो गई, जिसके बाद पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने आसपास के क्षेत्र में मोर्टार से जवाबी कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/case-filed-against-anil-ambanis-son-for-rs-228-crore-bank-fraud/100594
बैंकों से 228 करोड़ रुपये के फ्रॉड को लेकर अनिल अंबानी के बेटे के खिलाफ केस दर्ज