प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बलूचिस्तान में जबरन गायब किए जाने का आरोप

बलूचिस्तान में लोगों को जबरन गायब किए जाने की 'बलूच वॉयस फॉर जस्टिस' ने की निंदा

'बलूच वॉयस फॉर जस्टिस' ने रिटायर डिप्टी कमीशनर मोहम्मद बख्श साजिद, सहित अन्य बलूच लोगों को जबरन गायब किए जाने की तीखी आलोचना की है।

बलूचिस्तान में लोगों को जबरन गायब किए जाने की बलूच वॉयस फॉर जस्टिस ने की निंदा

Baloch Voice for Justice condemns enforced disappearances in Balochistan |

क्वेटा (बलूचिस्तान)। 'बलूच वॉयस फॉर जस्टिस' ने रिटायर डिप्टी कमीशनर मोहम्मद बख्श साजिद, उनके भाई नईम साजिद और बीएनपी पार्टी के चेयरमैन डॉ. नसीम बलूच के रिश्तेदार इंजीनियर रफीक बलूच को जबरन गायब किए जाने की तीखी आलोचना की है। तीनों का हब चौकी से एकदम भोर में अपहरण कर लिया गया।

मुख्यमंत्री की नीति से जोड़ा गया मामला

सोशल मीडिया 'एक्स' पर साझा बयान में इस घटना को मुख्यमंत्री सरफराज बुगटी की खुले तौर पर घोषित सामूहिक दंड नीति से जोड़ा है। 'वक्तव्य में कहा गया है कि राजनीतिक नेताओं के परिवार वालों को लक्ष्य कर की गई यह वारदात स्पष्ट रूप से सामूहिक दंड की कार्रवाई है। यह मानवीय मर्यादा, बुनियादी अधिकारों और नागरिक स्वतंत्रता का उल्लंघन है। ऐसी कार्रवाई का मकसद भय और दमन के जरिए लोगों में भय पैदा करना है और उनके क्षोभ-असंतोष का मुंह बंद करना है।'

संगठन ने उल्लेख किया है कि सामूहिक दंड अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के तहत वर्जित है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/eight-opposition-mps-suspended-amid-lok-sabha-uproar/131789

लोकसभा में हंगामे के बाद आठ विपक्षी सांसद निलंबित, चीन-लद्दाख मुद्दे पर अड़े राहुल गांधी

Related to this topic: