प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सम्मी ने एक्जेती पर लगे आरोपों को किया...

बलूचिस्तान: सम्मी ने एक्जेती पर लगे आरोपों को किया खारिज

बलोच एक्टिविस्ट सम्मी दीन बलोच ने बलूच एक्जेती पर आतंकवाद निरोधक विभाग द्वारा लगाए गए आरोपों को कड़े शब्दों में खारिज किया है।

बलूचिस्तान सम्मी ने एक्जेती पर लगे आरोपों को किया खारिज

फाइल फोटो |

क्वेटा (बलूचिस्तान)। बलोच एक्टिविस्ट सम्मी दीन बलोच ने बलूच एक्जेती पर आतंकवाद निरोधक विभाग द्वारा लगाए गए आरोपों को कड़े शब्दों में खारिज किया है। उन्होंने कहा कि आरोपों को बगैर किसी सबूत और अदालती जांच के जारी के जारी कर दिया गया।

सोशल मीडिया 'एक्स' पर किए अपने पोस्ट में सम्मी ने कहा है कि बलूच एक्जेती शांतिपूर्ण और सच आधारित राजनीतिक आंदोलन है। इस संगठन की जड़ें मानवीय मर्यादा में गहरी पैठी है। उसे जनता का महत्वपूर्ण समर्थन प्राप्त है। सम्मी ने कहा यह संगठन खुले तौर पर और जनता के बीच काम करता है। इसका फोकस खास तौर पर सुरक्षा बलों द्वारा गायब किए गए लोगों के लिए दस्तावेज तैयार करना, शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित करना, जिन परिवारों के लोगों को गायब हैं और उनकी गिरफ्तारी से इनकार किया जा रहा हो उनके पैरवी करना और ऐसे लोगों के भाग्य के बारे में पुष्टि करना रहता है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/assam-police-seized-1357-kg-of-morphine-in-cachar-district-3-arrested/104415

असम पुलिस ने कछार ज़िले में ज़ब्त की 1.357 किलो मॉर्फिन, तीन गिरफ्तार

Related to this topic: