Germany : म्यूनिख (जर्मनी)। बलूच नेशनल मूवमेXट ने जर्मनी के ट्रिएर शहर में पोत्रा निग्रा स्क्वायर पर प्रदर्शन कर बलूचिस्तान में सुनियोजित
Germany : म्यूनिख (जर्मनी)। बलूच नेशनल मूवमेट ने जर्मनी के ट्रिएर शहर में पोत्रा निग्रा स्क्वायर पर प्रदर्शन कर बलूचिस्तान में सुनियोजित और गंभीर रूप से मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाई। यह जानकारी मूवमेंट ने 'एक्स' पर दी है। इस जानकारी का हवाला देते हुए मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और प्रदर्शन में शामिल बलूच समर्थकों ने बलूचिस्तान के लोगों के प्रति एकजुटता दिखाई।
प्रदर्शनकारियों ने बलूचिस्तान में लोगों को जबरन गायब किए जाने और न्यायपालिका से इतर हत्याएं, मनमानी गिरफ्तारी और राजनीतिक कार्यकर्ताओं और मानवाधिकरो के पैरोकारों के दमन पर चिंता व्यक्त की। उनका आरोप है कि ये सारी कार्रवाई पाकिस्तान सरकार द्वारा सुनियोजित तरीके से की जा रही है।
प्रदर्शनकारियों ने नारे लिखी तख्तियों, बैनरों और भाषणों के जरिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय,वैश्विक मानवाधिकार संगठनों और मीडिया से आग्रह किया कि बलूचिस्तान की स्थिति पर गौर करें। संगठन के पोस्ट में कहा गया है कि वबलूचों ने जर्मनी में प्रदर्शन कर मानवाधिकारों के लिए आवाज उठाई। बलूचिस्तान में दशकों से मानवाधिकारों के उल्लंघन, बलूचों की स्थिति पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत कम ध्यान दिया गया।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/husband-shoots-wife-multiple-times-over-domestic-dispute/132686