प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मृतकों के शव परिवार को सौंपे

बलूचिस्तान में फिर विस्फोट एक की मौत, पांच घायल

सिबी (बलूचिस्तान)। सिबी जिले के चेनक चौक के पास गुरुवार को एक विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।

बलूचिस्तान में फिर विस्फोट एक की मौत पांच घायल

फाइल फोटो |

बलूचिस्तान में फिर विस्फोट एक की मौत, पांच घायल

मृतकों के शव परिवार को सौंपे 

सिबी (बलूचिस्तान)। सिबी जिले के चेनक चौक के पास गुरुवार को एक विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। 
प्रमुख अंग्रेजी दैनिक 'डान' ने स्थानीय पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा है कि 7.05 बजे ग्रेनड विस्फोट हुआ। इसमें एक व्यक्ति की जान चली गई और पांच लोग घायल हो गए। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मी और एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गए। सभी छह घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उनमें से इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। सिबी के उप पुलिस महानिदेशक ने बताया कि घायलों का टिचिंग हास्पिटल में इलाज चल रहा है, जबकि मृतक का शरीर परिवार वालों  को सौंप दिया गया।

इसे भी पढ़ेंः

बलूचिस्तान में एक बलूच युवक गायब

https://www.primenewsnetwork.in/world/baluchistan-youth-missing-serious-concern/103268

Related to this topic: