प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

जयशंकर को पत्र भेजकर कहा- पाक-चीन गठजोड़ खतरनाक

चीन जल्द बलूचिस्तान में सेना तैनात कर सकता है: बलूच नेता

बलूच नेता मीर यार बलूच ने दावा किया है कि चीन अगले कुछ महीनों में बलूचिस्तान क्षेत्र में सैन्य बलों को तैनात कर सकता है। उन्होंने आगाह किया कि चीन-पाकिस्तान गठबंधन गंभीर खतरा है।

चीन जल्द बलूचिस्तान में सेना तैनात कर सकता है बलूच नेता

चीन जल्द बलूचिस्तान में सेना तैनात कर सकता है: बलूच नेता

जयशंकर को पत्र भेजकर कहा- पाक-चीन गठजोड़ खतरनाक

इस्लामाबाद। बलूच नेता मीर यार बलूच ने दावा किया है कि चीन अगले कुछ महीनों में बलूचिस्तान क्षेत्र में सैन्य बलों को तैनात कर सकता है। उन्होंने आगाह किया कि चीन-पाकिस्तान गठबंधन गंभीर खतरा है। बलूच नेता ने भारतीय विदेशमंत्री जयशंकर को खुला पत्र लिखा है। नए साल के मौके पर लिखे गए इस पत्र को मीर यार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर शेयर किया है। मीर यार बलूच ने पत्र में लिखा है कि बलूच प्रतिनिधि चीन-पाकिस्तान की बढ़ती रणनीतिक भागीदारी को खतरे के रूप में देखते हैं। 
बलूच नेता ने पत्र में भारत और बलूचिस्तान के ऐतिहासिक संबंधों और साझा विरासत का भी जिक्र किया है और भारत से बड़ी मदद की अपील की है। उन्होंने भारत और बलूचिस्तान के बीच ठोस पारस्परिक सहयोग का आग्रह किया है और इसके साथ ही बलूचिस्तान को लेकर चीन की खतरनाक सैन्य योजना के बारे में आगाह भी किया है।
पत्र की शुरुआत 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान के छह करोड़ नागरिकों' की ओर से भारत के एक सौ चालीस करोड़ लोगों को नए साल 2026 की 'हार्दिक और सच्ची बधाई' के साथ की गई है। मीर यार ने खुद को रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान का प्रतिनिधि बताया है। नए साल की बधाई देते हुए मीर यार ने लिखा, यह शुभ अवसर हमें उन गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, वाणिज्यिक, आर्थिक, राजनयिक, रक्षा और बहुआयामी संबंधों पर जश्न मनाने का मौका देता है।
उन्होंने लिखा है, भारत और बलूचिस्तान के स्थायी संबंधों का उदाहरण हिंगलाज माता मंदिर (नानी मंदिर) जैसे पवित्र स्थल हैं, जो हमारी साझा विरासत और आध्यात्मिक संबंधों के शाश्वत प्रतीक हैं। मीर यार ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर चलाए गए ऑपरेशन 'सिंदूर' के लिए मोदी सरकार की तारीफ की।

इसे भी पढेंः

बलूचिस्तान में फिर विस्फोट एक की मौत, पांच घायल

https://www.primenewsnetwork.in/world/baluchistan-explosion-one-killed/103370

Related to this topic: