प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया

बलूचिस्तान में सुरक्षा बल जनता का कर रहे उत्पीड़न

बलूचिस्तान प्रांत के विभिन्न जिलों से मिल रही रिपोर्टों से संकेत मिल रहे हैं कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने सैन्य अभियानों की श्रृंखला चलाई है ।

बलूचिस्तान में सुरक्षा बल जनता का कर रहे उत्पीड़न

बलूचिस्तान में सुरक्षा बल जनता का कर रहे उत्पीड़न

संपतियों को नुकसान पहुंचाया

क्वेटा (बलूचिस्तान)। बलूचिस्तान प्रांत के विभिन्न जिलों से मिल रही रिपोर्टों से संकेत मिल रहे हैं कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने सैन्य अभियानों की श्रृंखला चलाई है । साथ ही सुरब, ग्वादर और तरब में छापे मारे गए। स्थानीय लोगों का अधिकारियों पर आरोप है कि कार्रवाई के दौरान संपतियों को नुकसान पहुंचाया गया है और लोगों के साथ दुर्व्यहार किया गया। 
सुरब के बाहरी इलाके- लाघर क्षेत्र में बड़ा अभियान चलाया गया। 'बलूचिस्तान पोस्ट' के अनुसार, सुरक्षा बलों की गाड़ियां क्षेत्र में पहुंचीं और सैन्य बलों के जवानों ने घर घर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। 
रिपोर्ट के अनुसार, कई घरों में सुरक्षा बलों के जवान घुस गए और तलाशी ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि खिड़की दरवाजे जबरन खुलवाए गए जिससे निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। कुछ लोगों का आरोप है कि सुरक्षा बलों के जवानों ने महिलाओं और बच्चों से आक्रामक व्यवहार किया।

इसे भी पढ़ेंः

ट्रंप ने ईरान को चेताया - तेल आपूर्ति में बाधा डाली तो और जोरदार हमला

https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-threatning-iran-for-hormuz/148412

Related to this topic: