प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सजा सुनाने का दूसरा मामला

शेख हसीना को फिर 21 साल की सजा

ढाका। बांग्लादेश की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को 21 सालों की कैद की सजा सुनाई है। उनको सजा सुनाए जाने का यह दूसरा मामला है।

शेख हसीना को फिर 21 साल की सजा

शेख हसीना को फिर 21 साल की सजा

सजा सुनाने का दूसरा मामला

ढाका। बांग्लादेश की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को 21 सालों की कैद की सजा सुनाई है। उनको सजा सुनाए जाने का यह दूसरा मामला है। इसी महीने शेख हसीना को बांग्लादेश इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने फांसी की सजा भी सुनाई थी। इसप्रकार एक महीने में शेख हसीना के खिलाफ दूसरा बड़ा फैसला आया है।
शेख हसीना पिछले साल जुलाई-अगस्त में हुए सत्ता विरोधी आंदोलन के बाद देश से भाग गई थीं और उसके बाद से वह भारत में रह रही हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, 'राजधानी उन्नयन कार्त्रिपक्खा' (RAJUK) के पुर्बांचल न्यू टाउन प्रोजेक्ट में प्लॉट के बंटवारे से जुड़े तीन अलग-अलग भ्रष्टाचार के मामलों में से हर एक केस में उन्हें सात-सात साल की सजा सुनाई गई है। इस प्रकार कुल सजा 21 साल की गई है। तीनों मामलों में अलग अलग सजा भुगतनी होगी। ढाका के स्पेशल जज कोर्ट-5 के जज मोहम्मद अब्दुल्ला अल मामून ने गुरुवार सुबह करीब 11:45 बजे यह फैसला सुनाया।
प्रॉसिक्यूशन और डिफेंस दोनों की दलीलें 23 नवंबर को खत्म हो गईं थीं, जिसके बाद कोर्ट ने फैसले की तारीख तय की। आज उसी हिसाब से फैसला सुनाया गया।
बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, जमीन आवंटन घोटाले में शेख हसीना के साथ 20 और अन्य आरोपी हैं और सभी आरोपियों में से अभी सिर्फ एक आरोपी मोहम्मद खुर्शीद आलम ही गिरफ्तार है। तीन अलग-अलग मामलों में गवाही 17 नवंबर को पूरी हुई। इससे पहले, 31 जुलाई को कोर्ट ने आरोप तय किए थे और ट्रायल शुरू करने का आदेश दिया था। एक मामले में, शेख हसीना समेत 12 लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। दूसरे मामले में, शेख हसीना और उनके बेटे सजीब वाजेद जॉय समेत 17 लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। तीसरे मामले में, शेख हसीना और उनकी बेटी साइमा वाजेद पुतुल समेत 18 लोगों को आरोपी बनाया गया है। एंटी-करप्शन कमीशन ने प्लॉट के बंटवारे से जुड़े भ्रष्टाचार को लेकर इस साल जनवरी में छह अलग-अलग मामले दर्ज किए थे।

इसे भी पढ़ेंः

तालिबान की धमकी पर सहमा पाक, हवाई हमले

https://www.primenewsnetwork.in/world/taliban-threaten-pakistasn/98895

Related to this topic: