प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बांग्लादेश के गृह विभाग के विशेष सहायक ने दिया...

बांग्लादेश के गृह विभाग के विशेष सहायक ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार

पड़ोसी देश बांग्लादेश में तनाव के बीच अंतरिम सरकार को बड़ा झटका लगा है। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के गृह मंत्रालय के विशेष सहायक खुदाबख्श चौधरी ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

बांग्लादेश के गृह विभाग के विशेष सहायक ने दिया इस्तीफा राष्ट्रपति ने किया स्वीकार

Bangladesh Home Department's special assistant resigns |

ढाका। पड़ोसी देश बांग्लादेश में तनाव के बीच अंतरिम सरकार को बड़ा झटका लगा है। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के गृह मंत्रालय के विशेष सहायक खुदाबख्श चौधरी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है।

बांग्लादेश में पूर्व पुलिस महानिदेशक (आईजीपी) रह चुके खुदाबख्श चौधरी को 10 नवंबर 2024 को मोहम्मद यूनुस का विशेष सहायक बनाया गया था। उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब विद्रोह के नेता उस्मान हादी की मौत के बाद देश में बिगड़ गए हैं।

उधर, बांग्लादेश की पूर्व पीएम के बेटे तारिक रहमान बांग्लादेश लौट आए हैं। तारिक रहमान की वापसी से पहले बुधवार (24 दिसंबर) को ढाका में एक चर्च के पास बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना ने राजधानी में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। उल्लेखनीय है कि उस्मान हादी की मौत के बाद से बांग्लादेश में हिंसा तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/upsrtc-will-run-sleeper-buses-from-prayagraj-to-new-delhi/102503

यूपीएसआरटीसी प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए चलाएगा स्लीपर बसें

Related to this topic: