प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

शेख हसीना के तख्ता पलट के बाद देश वापस लौटीं थीं

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया की तबीयत गंभीर

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की तबीयत खराब है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 80 साल की खालिदा जिया की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया की तबीयत गंभीर

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया की तबीयत गंभीर

शेख हसीना के तख्ता पलट के बाद देश वापस लौटीं थीं

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की तबीयत खराब है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 80 साल की खालिदा जिया की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। वह 2024 में शेख हसीना की सत्ता के पतन के बाद इस साल बांग्लादेश लौटी हैं। 
बीएनपी ने शुक्रवार को बेगम खालिदा जिया की तबीयत को 'बेहद गंभीर' बताया और उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करने की अपील की।
ढाका में पत्रकारों से बातचीत में बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बताया कि पार्टी प्रमुख की स्वास्थ्य स्थिति अत्यंत चिंताजनक है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "आप सभी जानते हैं कि हमारी नेता बेगम खालिदा जिया बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। बीती रात डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत बहुत गंभीर है।"

इसे पढ़ेंः

पुतिन का भारत दौरा अगले माह, एस- 400 पर भी बात होगी

https://www.primenewsnetwork.in/world/putin-visit-india-next-month-bilatral-talk/99185

Related to this topic: