बांग्लादेश की राजधानी ढाका में जाने-माने कारोबारी और 'डायमंड वर्ल्ड' के मालिक दिलीप कुमार अग्रवाल को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।
ढाका: ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में जाने-माने व्यवसायी दिलीप कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अतिरिक्त कमिश्नर (DB) मोहम्मद शफीकुल इस्लाम ने एएनआई से फोन पर बातचीत में कहा, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच ने क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) द्वारा जांच किए जा रहे मनी लॉन्ड्रिंग के एक चल रहे मामले के सिलसिले में दिलीप कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।
678 करोड़ टका मनी लॉन्ड्रिंग केस में ज्वेलरी कारोबारी पर केस
नवंबर 2025 में सीआईडी (CID) ने सोने और हीरे की तस्करी के जरिए 678 करोड़ टका (BDT) की मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपों में दिलीप कुमार अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। दिलीप कुमार अग्रवाल बांग्लादेश के एक जाने-माने व्यवसायी हैं और ज्वेलरी चेन 'डायमंड वर्ल्ड' के मालिक एवं प्रबंध निदेशक (MD) हैं। वह सीआईडी द्वारा जांच किए जा रहे मनी लॉन्ड्रिंग के मामले सहित कई मामलों का सामना कर रहे हैं। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।
(इनपुट: ANI)
ये भी पढ़ें- दिल्ली की रामलीला में यामी गौतम की एंट्री, रावण वध से देंगी खास संदेश