प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जंग के मुहाने पर अफगानिस्तान-पाकिस्तान

अफगान-पाक सीमा पर फिर गोलाबारी, चार लोगों की मौत

तालिबान ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने सोमवार को उसके कुनर प्रांत में सीमापार से मोर्टार और राकेट से हमले किए। इसमें चार अफगान नागरिक मारे गए और दर्जनों लोग घायल हो गए।

अफगान-पाक सीमा पर फिर गोलाबारी चार लोगों की मौत

Border Clash Escalates Between Pakistan and Taliban |

काबुल/इस्लामाबाद। तालिबान ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने सोमवार को उसके कुनर प्रांत में सीमापार से मोर्टार और राकेट से हमले किए। इसमें चार अफगान नागरिक मारे गए और दर्जनों लोग घायल हो गए। इस घटनाक्रम से दोनों पड़ोसियों में चल रही संवेदनशील शांति वार्ता के बीच तनाव बढ़ गया है।

तालिबान ने सीजफायर उल्लंघन का लगाया आरोप

अफगान तालिबान ने पाकिस्तान पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया है। तालिबान के डिप्टी प्रवक्ता ने बताया कि 45 लोग घायल हुए हैं जिनमें छात्र, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। मुजाहिद ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा है- 'बदकिस्मती से आज शाम पाकिस्तान ने एक बार फिर कंधार के स्पिन बोल्डक जिले में अफगानिस्तान की तरफ हमले किए, जिसके बाद इस्लामिक अमीरात (तालिबान) की सेना को जवाब देना पड़ा।' मुजाहिद ने बाद में आरोप लगाया कि पाकिस्तान स्पिन बोल्डक और आस-पास के इलाकों में आम लोगों को टारगेट कर रहा था।

पाकिस्तान का पलटवार, अफगान सेना पर लगाया आरोप

वहीं, पाकिस्तान ने अफगान सेना पर चमन बॉर्डर क्रॉसिंग के पास बिना उकसावे के फायरिंग शुरू करने का आरोप लगाया। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के प्रवक्ता मुशर्रफ जैदी ने कहा कि पाकिस्तान पूरी तरह अलर्ट है और अपनी क्षेत्रीय अखंडता और अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।'

सीमा पर बढ़ता तनाव, युद्ध जैसे हालात

इन घटनाओं के बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर एक बार फिर युद्ध जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार देर रात दोनों के बीच डूरंड लाइन बॉर्डर के पास भारी गोलीबारी हुई। दोनों तरफ के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए एक दूसरे के खिलाफ हमला शुरू करने का आरोप लगाया है। ताजा झड़प शांति वार्ता के एक और दौर के एक और असफल दौर के बाद हुई है, जहां तमाम असहमतियों के बाद भी दोनों पड़ोसी सीजफायर को बनाए रखने पर सहमत हुए थे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/us-blocks-iranian-oil-tanker-tensions-rise/180651

अमेरिकी सुरक्षा बलों ने दो और ईरानी जहाजों को रोका

Related to this topic: