प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लूला ने सुरक्षा परिषद की नाकामी पर चेताया

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की विफलता से बढ़ रही वैश्विक अस्थिरता: राष्ट्रपति लूला

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की कार्यप्रणाली की आलोचना की है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की विफलता से बढ़ रही वैश्विक अस्थिरता राष्ट्रपति लूला

Brazil’s Lula Criticizes UN Security Council Ineffectiveness |

साओ पालो (ब्राजील)। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की कार्यप्रणाली की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद की संस्थागत कमजोरी के कारण वैश्विक अस्थिरता बढ़ रही है। क्षेत्र में सशस्त्र टकराव बढ़ रहा है। लूला ने यह बात एक लेख में कही है।

अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन से संकट की पुनरावृत्ति

ब्रजीली नेता ने चेताया है कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों का बार बार उल्लंघन उस प्रवृति को और बढ़ाता है। कानून का पालन न करने की हर घटना भविष्य में उसकी पुनरावृति करती है। लूला ने उल्लेख किया कि अफगानिस्तान, ईरान, इराक लीबिया, सीरिया, यूक्रेन, गाजा और वेनेजुएला का मौजूदा संकट इस बात का संकेत है।

मध्य पूर्व में चल रहा युद्ध उनका नहीं है: कीर स्टार्मर

इसी बीच, यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने बुधवार को कहा कि मध्य पूर्व में चल रहा युद्ध उनका नहीं है। वे इस संघर्ष में शामिल नहीं होंगे। स्टार्मर ने अपने संबोधन में कहा कि इस युद्ध का उन पर असर पड़ेगा लेकिन यूके के पास एक सुरक्षित राष्ट्र के रूप में इससे उभरने की योजना है। उन्होंने आगे कहा कि, "यह हमारा युद्ध नहीं है और हम इस संघर्ष में शामिल नहीं होंगे। हम चाहते हैं कि तनाव कम हो और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) खुल जाए।"

35 देशों के साथ बैठक की करेंगे मेजबानी

स्टार्मर ने कहा कि, "यूके ने खाड़ी क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए 35 देशों को एक साथ लाया है। हम इन देशों की बैठक की मेज़बानी करेंगे। हम सैन्य योजनाकारों से मिलकर यह आकलन करेंगे कि इस जलडमरूमध्य को कैसे सुरक्षित बनाया जा सकता है।" उन्होंने आगे कहा कि असली चुनौती होर्मुज जलडमरूमध्य से गुज़रने वाले मार्ग की सुरक्षा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/commercial-lpg-and-aviation-fuel-prices-hiked-from-april-1/153625

कमर्शियल एलपीजी और हवाई ईंधन की कीमतों में अप्रैल से बढ़ोतरी

Related to this topic: