प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राणा की कनाडाई नागरिकता होगी रद्द

26/11 मास्टरमाइंट तहव्वुर राणा की कनाडाई नागरिकता रद्द करने की तैयारी

कनाडा सरकार ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य आरोपित तहव्वुर हुसैन राणा की नागरिकता रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 65 वर्षीय राणा अभी भारत की जेल में बंद है।

2611 मास्टरमाइंट तहव्वुर राणा की कनाडाई नागरिकता रद्द करने की तैयारी

Canada Moves to Revoke Tahawwur Rana’s Citizenship |

ओटावा। कनाडा सरकार ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य आरोपित तहव्वुर हुसैन राणा की नागरिकता रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 65 वर्षीय राणा अभी भारत की जेल में बंद है। वहां उस पर मुंबई में 26/11 के आतंकी हमलों में मदद करने के आरोप में मुकदमा चलाया जाना है। इस हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

पीएम मार्क कार्नी के भारत यात्रा से पहले उठाया कदम

कनाडा सरकार ने यह कदम प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की 26 फरवरी को होने वाली भारत यात्रा पहले उठाया है। इसका मकसद भारत के साथ संबंधों को सुधारना है। पूर्व प्रधानमंत्री जस्टीन ट्रूडो के कार्यकाल में दोनों देशों के संबंधों में तल्खी आ गई थी। राणा को अप्रैल 2025 में अमेरिका से प्रत्यर्पण के जरिए भारत लाया गया था।

राणा 1997 में गया था कनाडा, 2001 में मिली थी नागरिकता

अब कनाडा की सरकार कनाडा की नागरिकता छीनने जा रही है। 'ग्लोबल न्यूज' ने बताया है कि उसे मिले दस्तावेजों के पता चलता है कि कनाडा के इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा (आईआरसीसी) ने राणा को औपचारिक रूप से बता दिया है कि वह उसकी कनाडाई नागरिकता को छीनने का इरादा रखता है। राणा 1997 में कनाडा गया था और 2001 उसे वहां की नागरिकता मिली थी।

राणा पर है आतंकवाद में शामिल होने का आरोप

राणा के ऊपर आतंकवाद में शामिल होने के आरोप हैं, लेकिन कनाडाई नागरिकता रद्द करने का मामला इससे नहीं जुड़ा है। इसके बजाए आईआरसीसी का कहना है कि राणा ने गलत जानकारी देकर नागरिकता हासिल की। 31 मई 2024 के एक पत्र में आईआरसीसी ने राणा को बताया कि ऐसा लगता है कि उसने नागरिकता के लिए आवेदन के दौरान कनाडा में अपने रहने की जगह के बारे में गलत जानकारी दी थी। उसने कनाडा से अपनी गैरहाजिरी के बारे में जानबूझकर नहीं बताया था।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/peter-mandelson-arrested-granted-bail-amid-epstein-links/145550

जेफ्री एपस्टीन मामले में पूर्व ब्रिटिश राजदूत पीटर मंडेलसन गिरफ्तार, पूछताछ के बाद मिली जमानत

Related to this topic: