प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईरान पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' की तैयारी

सेंटकॉम ईरान में नए सैन्य विकल्पों के बारे में राष्ट्रपति ट्रम्प को देगा जानकारी

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रमुख ब्रैड कूपर ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई की नई योजनाओं के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को गुरुवार को जानकारी देंगे।

सेंटकॉम ईरान में नए सैन्य विकल्पों के बारे में राष्ट्रपति ट्रम्प को देगा जानकारी

CENTCOM to Brief Trump on New Iran Military Options |

वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रमुख ब्रैड कूपर ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई की नई योजनाओं के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को गुरुवार को जानकारी देंगे। एक्सियोस की बुधवार को अपनी रिपोर्ट में यह बताया है। अज्ञात सूत्रों के हवाले से मिली रिपोर्ट के अनुसार, यह ब्रीफिंग गुरुवार को होगी। व्हाइट हाउस ने इस संबंध में टिप्पणी के अनुरोध पर तत्काल कोई जवाब नहीं दिया।

ईरान के बुनियादी ढांचे पर 'छोटे और शक्तिशाली' हमलों की तैयारी

एक्सियोस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सेंटकॉम ने ईरान पर 'संक्षिप्त और शक्तिशाली' हमलों की एक श्रृंखला की योजना तैयार की है, जिसमें संभवतः बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना भी शामिल होगा। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि वाशिंगटन को उम्मीद होगी कि वह परमाणु मुद्दों पर बातचीत की मेज पर ईरान को अधिक लचीला बनाने में सफल होगा।

होर्मुज जलडमरूमध्य पर कब्जे और जमीनी सेना उतारने पर भी विचार

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ट्रंप के साथ साझा की जाने वाली एक अन्य योजना होर्मुज जलडमरूमध्य के एक हिस्से पर कब्जा करके उसे वाणिज्यिक जहाजों के लिए फिर से खोलने पर केंद्रित है और यह भी कहा गया है कि इस तरह के अभियान में जमीनी बलों की भागीदारी हो सकती है।

संवर्धित यूरेनियम जब्ती के लिए स्पेशल फोर्स भेज सकता है अमेरिका

एक्सियोस के अनुसार, ब्रीफिंग में एक अन्य विकल्प पर चर्चा हो सकती है कि ईरान के अत्यधिक संबर्धित यूरेनियम के भंडार को सुरक्षित करने के लिए विशेष बलों का अभियान चलाया जाए। एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन के भी गुरुवार की ब्रीफिंग में शामिल होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/uss-gerald-r-ford-heads-home-for-repairs/181251

मरम्मत के लिए स्वदेश लौटेगा एक अमेरिकी विमानवाही पोत यूएसएस जेराल्ड आर फोर्ड

Related to this topic: