प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

ताइवान ने कहा-यह सौदा आत्मरक्षा क्षमता बढ़एगा

ताइवान को शस्त्र देने की योजना पर चीन खफा

अमेरिका द्वारा ताइवान को हथियारों की बिक्री को मंजूरी देने पर चीन की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। चीन ने गुरुवार को अमेरीका से आग्रह किया कि वह ताइवान को शस्त्र देना बंद करे।

ताइवान को शस्त्र देने की योजना पर चीन खफा

ताइवान को शस्त्र देने की योजना पर चीन खफा


बीजिंग। अमेरिका द्वारा ताइवान को हथियारों की बिक्री को मंजूरी देने पर चीन की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। चीन ने गुरुवार को अमेरीका से आग्रह किया कि वह ताइवान को शस्त्र देना बंद करे। चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार ताइवान को शस्त्र बेचने की अमेरिका की योजना 'एक चीन' के सिद्धांत का उल्लंघन है। 
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि अमेरिका की यह कार्रवाई चीन-अमेरिका संयुक्त विज्ञप्तियों का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह कदम क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को खतरे में डालता है और चीन अपनी संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। चीनी राज्य मीडिया के हवाले से कहा गया कि अमेरिका को अपनी 'खतरनाक हरकतें' बंद करनी चाहिए।

ताइवान ने कहा-यह सौदा आत्मरक्षा क्षमता बढ़एगा

ताइवान के विदेश मंत्री लिन चिया-लंग ने अमेरिका को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सौदा ताइवान की आत्मरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की अमेरिकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने हाल ही में 2026 से 2033 तक 40 अरब अमेरिकी डॉलर के विशेष रक्षा बजट की घोषणा की थी, जो ऐसे हथियार खरीद पर केंद्रित है। यह सौदा चीन-ताइवान तनाव को और बढ़ा सकता है, क्योंकि बीजिंग ताइवान को अपना अभिन्न अंग मानता है और किसी भी बाहरी हस्तक्षेप का कड़ा विरोध करता है।

इसे भी पढ़ेंः

बलूचिस्तान में निवेश न करे चीन, बलोच नेता ने चेताया

https://www.primenewsnetwork.in/world/baluch-leader-threaten-china/101594

 

Related to this topic: