वेनेज़ुएला में सत्ता को लेकर सियासी घमासान तेज़ हो गया है। अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने अमेरिका के दखल को सिरे से खारिज किया है।
काराकास। वेनेज़ुएला में सत्ता को लेकर सियासी घमासान तेज़ हो गया है। एक तरफ अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने अमेरिका के दखल को सिरे से खारिज किया है। डेल्सी रोड्रिगेज़ का साफ कहना है कि वेनेज़ुएला पर किसी बाहरी ताकत का नहीं, बल्कि जनता के साथ मिलकर चुनी हुई सरकार का शासन है।
दूसरी ओर, विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो खुलकर सामने आ गई हैं। सीबीएस न्यूज़ से बातचीत में मचाडो ने कहा कि वे देश की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार और इच्छुक हैं। उनका कहना है कि वेनेज़ुएला का भविष्य जनता के सामूहिक फैसले पर निर्भर करता है और जनता पहले ही अपना फैसला कर चुकी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मचाडो की लोकप्रियता पर उठाए सवाल
मचाडो ने कहा कि यह सिर्फ नेतृत्व का सवाल नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है कि वह अपने भविष्य की दिशा तय करे।
हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मचाडो की लोकप्रियता पर सवाल उठाए हैं, लेकिन मचाडो ने मादुरो को न्याय के कटघरे तक लाने के लिए ट्रंप की भूमिका की सराहना भी की है। वेनेज़ुएला में अब सवाल यही है कि सत्ता किसके हाथ आएगी और देश किस दिशा में बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/names-of-289-crore-voters-removed-from-ups-draft-voter-list/103981
यूपी की ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाये गये 2.89 करोड़ वोटरों के नाम