प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बांग्लादेश में भूकंप के झटके, भारत के इस राज्य..

बांग्लादेश में भूकंप के झटके, भारत के इस राज्य में भी आया भूकंप

Earthquake : बांग्लादेश में रविवार को चार तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप के झटके मेघालय में भी महसूस हुए. अधिकारियों ने बताया कि मेघालय की सीमा बांग्लादेश के पास लगती है.

बांग्लादेश में भूकंप के झटके भारत के इस राज्य में भी आया भूकंप

बांग्लादेश में भूकंप के झटके, भारत के इस राज्य में भी आया भूकंप |

Earthquake : बांग्लादेश में रविवार को चार तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप के झटके मेघालय में भी महसूस हुए. अधिकारियों ने बताया कि मेघालय की सीमा बांग्लादेश के पास लगती है. ऐसे में भारतीय समायानुसार सुबह 11 बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. 

10 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का केंद्र 

अधिकारियों ने बताया कि मेघालय में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप के केंद्र बांग्लादेश - मेघालय की सीमा के पास था. 10 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप वैज्ञानिकों का कहना है कि जितनी उम्मीद थी, उससे कम तीव्रता का भूकंप था. राज्य के बुनियादी ढ़ांचे पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा. मेघालय और उसके आसपास के इलाके, भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र अत्यधिक सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र माना जाता है. अधिकारियों ने बताया कि स्थिति नियंत्रित है.  

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया था कि शनिवार को म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, हालांकि यह बहुत हल्का भूकंप था. यह सिर्फ 3.4 तीव्रता वाला भूकंप था. इस भूकंप का केंद्र 80 किलोमीटर की गहराई पर था. जिसका निर्देशांक अक्षांश 25.28 उत्तर और देशांतर 95.15 पूर्व दर्ज हुआ था. 

गुजरात में भी आया भूकंप

भूकंप के झटके सिर्फ मेघालय के अलावा गुजरात में भी भूकंप के झटके महसूस हुए. गुजरात में 3.1 तीव्रता वाला भूकंप था. आईएसआर ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में बताया कि भूकंप के झटके रविवार दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर महसूस किए गए और इसका केंद्र भचाऊ से लगभग 12 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में बताया गया.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/74a3fe57/9ab6f837/breakingdetails/match-between-india-and-pakistan-47690
 

Related to this topic: